जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर चलेगा देशद्रोह का केस
नई दिल्ली: दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने भारत विरोधी नारे लगाने और नफरत भड़काने के आरोप में घिरे कन्हैया कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। यह फाइल दिल्ली सरकार के गृह मंत्रालय के पास थी। जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर वर्ष 2016 में जेएनयू परिसर में लगे भारती विरोधी नारे और नफरत फैलाने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने सालभर पहले आरोपत्र दाखिल किया था। कन्हैया कुमार पर देशद्रोह समेत 8 धाराएं लगाई गई है।
देश की राजधानी दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में लगे देश विरोधी नारों के मामले में स्पेशल सेल को मंजूरी दे दी गई है. दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने ये मंजूरी दी है. जिसके बाद अब कन्हैया पर राजद्रोह का केस चलाया जाएगा.